फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदाता सूची में द्वितीय विशेष संशोधन अभियान 2 अगस्त से

Mon, 29 Jul 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान 2 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इसके तहत 3, 4,10 और 11 अगस्त को बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाकर शनिवार 3 अगस्त, रविवार 4 अगस्त, शनिवार 10 अगस्त व रविवार 11 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म नंबर-6 भरवाने का कार्य करेंगे। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। 2 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। 2 अगस्त से 16 शुक्रवार अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। 26 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करने उपरांत मंगलवार 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस बार नई पहल शुरू करते हुए परिवार पहचान पत्र के डाटा का बूथ स्तर के डाटा से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें