फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीट आरक्षित, अब उम्मीदवार चयन पर सभी दलों की नजरें

Fri, 23 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद की चेयरपर्सन सीट एससी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस सक्रिय हो गई है। दोनों पार्टियों ने चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों प्रमुख दलों को महिला और एससी वर्ग से मजबूत, लोकप्रिय और संगठन के प्रति निष्ठावान उम्मीदवार की तलाश है, जो चुनावी मैदान में जीत दर्ज करा सके। इस बार उम्मीदवार चयन में संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ स्थानीय पकड़ और सामाजिक समीकरणों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा की जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने बताया कि टिकट वितरण को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर जल्द बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। बैठक के बाद ही यह तय होगा कि किसे टिकट दिया जाएगा। योग्य दावेदारों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन



कांग्रेस भी चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय:

कांग्रेस भी चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बैठक कर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेगा। कांग्रेस का फोकस इस बार ऐसे उम्मीदवार पर है जो जनता के बीच स्वीकार्य हो और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठा सके। पार्टी नेताओं का मानना है कि महंगाई, बेरोजगारी और नगर परिषद से जुड़े विकास कार्य चुनाव में प्रमुख मुद्दे रहेंगे।



चुनावी मुकाबला रोचक होगा

एससी महिला सीट आरक्षित होने के कारण इस बार चुनावी मुकाबला रोचक होने वाला है। कई नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। वहीं कुछ पुराने नेताओं की राजनीतिक दिशा भी बदल सकती है। शहर में चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। संभावित उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क शुरू कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे टिकट वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे चुनावी माहौल और अधिक गर्माता नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें