फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के खिलाफ चलाया सर्च अभियान

Thu, 17 Sep 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्निफर डॉग्स से खंगाले संदिग्ध ठिकाने। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
कोसली। पुलिस ने नशे के खिलाफ कोसली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। सीआईए, थाना कोसली पुलिस और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीमों ने भोगल बस्ती, हुड्डा ग्राउंड और नया गांव मोड़ सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तलाशी ली। संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।पुलिस टीमों ने सुबह ही इन क्षेत्रों में पहुंचकर अचानक चेकिंग शुरू की। तलाशी अभियान में प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद ली गई, ताकि छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थों का पता लगाया जा सके। अभियान में थाना कोसली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर, सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। युवाओं को नशे की ओर धकेलने और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सर्च और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें