फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी दर पर बाजरे की खरीद हो : विद्रोही

Thu, 17 Sep 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने सरकार से एमएसपी दर पर बाजरे की खरीद तत्काल शुरू कराने की मांग की है। किसान कम दाम पर निजी व्यापारियों को बाजरा बेच रहे हैं। मंडियों में बाजरे की आवक शुरू हो चुकी है और किसानों को 2900 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के मुकाबले 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक ही भाव मिल रहा है।विद्रोही ने कहा कि अहीरवाल और दक्षिणी हरियाणा के किसान कई बार सरकार से 20 सितंबर से बाजरे की एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि खरीद कब शुरू होगी और एमएसपी पर होगी या भावांतर योजना के तहत।सरकार की इस अस्पष्टता का लाभ व्यापारी उठा रहे हैं और किसान को कम भाव पर बाजरा बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें