फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने बावल में देखीं जलनिकासी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
वार्ड नंबर 8 व 9 का निरीक्षण करते एसडीएम बावल संजीव कुमार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल में बारिश के पानी की निकासी को लेकर उपमंडल अधिकारी बावल संजीव कुमार ने वार्ड नंबर-8 व 9 का निरीक्षण किया। वार्ड में पानी एक जगह आकर रुक जाता है, इसकी निकासी के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि पंप सेट लगाकर पानी की तुरंत निकासी की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा के मौसम को मद्देनजर रखते हुए सभी संबंधित अधिकारी जलनिकासी के लिए पूरा प्रबंध रखें, ताकि शहर में कहीं भी जलभराव न हो। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को अधिकारियों के साथ मोहनपुर व खंडोडा गांवों का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव के अंदर कोई पानी जमा नहीं है। उन्होंने गांव के लोगों को बताया कि राजस्थान की ओर से कोई पानी नहीं छोड़ा हुआ है। सिर्फ वर्षा का ही पानी ही खंडोडा गांव के बाहर से आ रहा है। उन्होंने बताया कि यह पानी गांव की फिरनी के रास्ते खंडोडा मोड़ के पास सिंचाई विभाग की माइनर में डालकर साथ लगती बनी में निकाला जा रहा है। लोगों को किसी तरह भी डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर तहसीलदार बावल मनमोहन, सचिव नगर पालिका बावल समय पाल, नायब तहसीलदार रवि, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग अमर मलिक, उपमंडल अभियंता सिंचाई नवीन, हल्का पटवारी अशोक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें