फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जलभराव को लेकर एसडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Fri, 11 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 2सिविल अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम सुरेन्द्र सिंह। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बारिश होने पर सिविल अस्पताल में जलभराव होने की समस्या को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों के साथ शहर से गुजर रही ड्रेनों, नालों और पंप सेट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने जनस्वास्थ्य व लोक निर्माण विभाग (विद्युत) के अधिकारियों से कहा कि वे अस्पताल में जलनिकासी का उचित प्रबंध करे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जरूरत अनुरूप पंप सेट की उपलब्धता पूरी रखें। अगर कहीं अचानक जलभराव की स्थिति पैदा होती है तो पंप सेट के जरिए तुरंत पानी निकासी कराई जाए।
विज्ञापन

एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बरसात में नालों और ड्रेनों की पानी निकासी की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें, पानी की निकासी को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीवरेज की व्यापक स्तर पर सफाई करने के सख्त आदेश दिए।
इस अवसर पर पीएमओ सुरेंद्र, जनस्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें