फोटो : 16बावल अनाज मंडी का निरीक्षण करते एसडीएम उदय सिंह। संवाद
बावल। सरसों और बाजरे की खरीद व्यवस्था को लेकर एसडीएम उदय सिंह ने अनाज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने मंडी में बिजली और पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पानी और बिजली का पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। खड़े होने के लिए ठीक व्यवस्था होनी चाहिए। बिजली और पानी सहित सभी व्यवस्था बेहतर हो। सहायक सचिव राकेश यादव ने बताया ने बताया कि बताया कि सरसों 5950 में व गेहूं 2425 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी रेट निर्धारित किया गया है। कोई भी किसान आकर अपनी फसल मंडी में टोकन कटवाकर बेच सकता है, जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। वेयरहाउस से खरीद अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बारदाना शाम तक पहुंच जाएगा। बारदाने से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी।