फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसडीएम ने आईटीआई टांकड़ी का किया निरीक्षण

Tue, 30 Dec 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12आईटीआई टांकड़ी का निरीक्षण करते एसडीएम मनोज कुमार। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
बावल। एसडीएम बावल मनोज कुमार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टांकड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था देखी और डिजिटल साक्षरता पर जोर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने कौशल प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय कंप्यूटर का है और डिजिटल साक्षरता आज के समय में बेहद जरूरी है। आधुनिक शिक्षा ग्रहण करके ही बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में करियर बनाएं, हमेशा समर्पण की भावना से मन लगाकर पढ़ाई करें।
उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा आत्मनिर्भर बने और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाते हुए रोजगारपरक बने।

एसडीएम ने आईटीआई के प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षुओं को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करें। नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों को कुशल बनाने के लिए तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें