फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फंदा लगाकर एसडीएम के चालक ने दी जान

Sun, 05 Mar 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एम्प्लाइज कॉलोनी में रहने वाले एसडीएम के चालक ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस हर कोण से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गढ़ी बोलनी रोड स्थित एम्प्लाइज कॉलोनी निवासी सूरतानंद उर्फ सूरज (27) रेवाड़ी एसडीएम के पास बतौर चालक तैनात थे। शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर पर लौटे थे। इस दौरान कोई पड़ोसी उनके घर पर किसी काम से गए थे। चालक को फंदे पर लटका देख पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी। साथ ही परिजनों को भी जानकारी दी गई। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही सूरज की शादी सालगिरह थी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा हैं कि सूरज के पिता अशोक कुमार उपायुक्त की गाड़ी चलाते हैं। माडल टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूरज की ओर से आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें