फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए एसडीएम ने दिया पैमाइश कराने का आश्वासन

Wed, 31 Jul 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 05रेवाड़ी। एसडीएम विकास यादव को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते सर्विस लेन के लिए सिर्फ छह फीट चौड़ी जगह बची है। इससे होने वाली परेशानी को लेकर एकत्रित लोगों ने एसडीएम विशाल यादव से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने एसडीएम को बताया कि सर्विस रोड की चौड़ाई मात्र 6 फुट होने के कारण न एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी, स्कूल बस और कूड़ा गाड़ी नहीं गुजर सकती है।
बताया कि न्यू आदर्श नगर व हंस नगर की ज्यादातर गलियां बंद हो गई हैं। हरियाणा सरकार की पॉलिसी है कि जिस कॉलोनी में कम से कम 20 फीट चौड़ी सड़क है, वही कॉलोनी वैध मानी जाएगी। इसे आधार माना जाए तो भी सर्विस लेन कम से कम 20 फीट चौड़ी होनी चाहिए। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सर्विस रोड के साथ-साथ पुराने नाले व रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है। अगर अवैध कब्जा हटाया जाता है तो 17 से 20 फीट चौड़ी सर्विस रोड मिल जाएगी। एसडीएम विशाल यादव ने आश्वासन दिया कि तहसीलदार से पैमाइश करवा कर सर्विस रोड देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


उधर, लोगों का कहना है कि पुल बनने में देरी का विरोध किया तो रेलवे के अंडरपास का कार्य 7-8 दिन कर दिया था लेकिन 1 महीने के बाद भी अंडरपास को आम नागरिकों के लिए नहीं खोला गया। ऐसे में तत्काल प्रभाव से अंडरपास बनवाने का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


समाधान नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी
एसडीएम से मुलाकात के दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में सर्विस रोड नहीं मिली तो वे 15 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ जाएंगे। धरना तब तक चलेगा जब तक कि चौड़ी सर्विस रोड नहीं मिल जाती है। कहा कि इस समस्या से लगभग 5 हजार लोग 3 वर्ष से परेशान हैं। स्थानीय नागरिक देवेंद्र ने बताया कि 27 जुलाई को वार्ड नंबर 22 व 23 के लोगों के साथ बैठक करने का आश्वासन एचएसआरडीसी अधिकारी ने दिया था लेकिन एन वक्त पर जरूरी कार्य बता कर वह नहीं आए। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें