रेवाड़ी। एसडीएम सुरेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पुलिस लाइन रेवाड़ी में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। पुलिस लाइन में होने वाले समारोह को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजन स्थल पर पेयजल, बिजली और शौचालय साहित सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने यातायात और पार्किंग को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार ने भी जिलास्तरीय समारोह को लेकर किए गए प्रशासनिक प्रबंधन बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियां समय से पहले पूरी करें।