फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप व्यापारी से पिस्तौल के बल पर वसूली 2.90 लाख रुपये की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रैप व्यापारी से पिस्तौल के बल पर 2.90 लाख रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने अपने ही दोस्त पर साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। खोल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बलवाड़ी निवासी शंकर सिंह ने में बताया कि वह गुरुग्राम में स्क्रैप का काम करता है। 25 फरवरी की शाम वह गुरुग्राम से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव माजरा निवासी दोस्त अरुण मिलने के लिए बिलासपुर पहुंच गया। आरोप है कि अरुण बिना नंबर की गाड़ी में सुजीत फौजी व राहुल उर्फ भोंदू के साथ पहुंचा। अशोक कुमार नाम का व्यक्ति तीनों आरोपियों को बिलासपुर छोड़कर चला गया। इसके बाद तीनों शंकर की गाड़ी से माजरा पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।
गांव जाकर मांगी तीन लाख रुपये की फिरौती
शिकायत में शंकर ने बताया कि आरोपी माजरा में ही जोरावर सिंह उर्फ हाबड़िया के घर लेकर गए। वहां सभी ने पहले शराब पी और उसके बाद सुजीत उर्फ फौजी ने पिस्तौल दिखाते हुए तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस दौरान पिस्टल के दम पर बदमाशों ने शंकर से 50 हजार रुपये की नकदी कब्जे में ली। और फिर एक लाख 40 हजार रुपये शंकर ने अपने अपने चालक के जरिये हाबड़िया के खाते में जमा कराए। इसके बाद एक लाख रुपये राहुल उर्फ भोंदू व हाबड़िया के साले को दिलाए। निकलते समय सुजीत उर्फ फौजी ने सोने की चैन भी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें