फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ पर स्कार्पियो जब्त

Tue, 03 Nov 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुलिस की ओर से नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर जब्त की गई गाड़ी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और नंबर प्लेट पर अनधिकृत लिखावट व छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी जगन गेट प्रभारी एसआई संदीप कुमार व उनकी टीम ने लियो चौक के नजदीक मंगलवार को वाहनों की जांच की। इस दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका। जब गाड़ी के दस्तावेज और नंबर प्लेट की जांच की। वाहन चालक ने नंबर प्लेट के अंकों 8055 से छेड़छाड़ कर उसे बास के आकार में लिखवाया था जो दूर से देखने पर नंबर की जगह शब्द प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें