रेवाड़ी। गांव करनावास के निकट एक टेंपो की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। पुलिस बयान में महेंद्रगढ़ के थनवास निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह स्कूटी पर पत्नी सावित्री को लेकर बावल से आ रहा था। करनावास के पास एक टेंपो ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह और पत्नी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी। संवाद