फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवानिवृत्ति पर हेडमास्टर को दी विदाई

Sat, 04 May 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुठाना ​स्थित राजकीय स्कूल में सेवानिवृति पर पन्नालाल हैडमास्टर को उपहार देकर सम्मानित
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव सुठाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यरत पन्नालाल हेडमास्टर लगभग 31 वर्ष की सर्विस के बाद सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर बीआरसी और बीईओ बावल प्रभारी राजबाला उपस्थित रहीं। अध्यक्षता रिटायर्ड डीईओ धर्मबीर बलडोदिया ने किया। मंच संचालन मौलिक मुख्याध्यापक आरपी सिंह दहिया ने किया। समस्त विद्यालय परिवार व आसपास से आए हुए शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने पन्नालाल का गाजेबाजे के साथ और फूल मालाओं से स्वागत किया। समस्त विद्यालय परिवार की ट्राॅली बैग, ब्लैंकेट, सफारी सूट, शाॅल आदि बतौर उपहार भेंट किए गए। समारोह में डॉ. मंगत सिंह, सुनीता देवी, रचना यादव, ओमपाल ढिल्लों, मीना कुमारी, पूनम, रंजू, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, बिरेंद्र सिंह, अमृत पीटीआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें