फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में हुडा बाईपास पर कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक अपने भाई का खाना देकर लौट रहा था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड में रहने वाला कमल (36) बुधवार रात अपने भाई राकेश के गांव ढालियावास स्थित पतंजलि स्टोर पर खाना देने गया था। लौटते वक्त हुडा बाईपास स्थित ढालियावास कट पर आईओसी चौक की तरफ से आ रही सफेद रंग की कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दौरान चालक कार छोड़कर मौके का फायदा उठाकर भाग गया। राकेश ने अपने भाई कमल को तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
-----------------
वर्जन:
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणसिंह, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें