फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विज्ञान अध्यापक सत्यपाल सिंह का आलियावास में स्वागत

Mon, 12 Oct 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सत्यपाल सिंह का आलियावास में स्वागत करते लोग। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडौली में कार्यरत विज्ञान अध्यापक सत्यपाल सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने पर गांव आलियावास में उनको सम्मानित किया गया। पाठशाला ग्रुप आलियावास और ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह को 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में टीचर अवाॅर्ड और नेशनल चैंपियन ऑफ चेंज अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था।
देशभर के 20 हजार शिक्षकों में 15 शिक्षकों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया, जिनमें हरियाणा से सत्यपाल सिंह शामिल रहे। उन्हें स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा बच्चों में साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें विकसित करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर ग्रामीणों ने सत्यपाल सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें