फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद, ऑनलाइन शिक्षण कार्य रहेगा जारी, वॉटसप ग्रुप पर पहुंचेगा होमवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा में शिक्षा विभाग ने बुधवार से ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी है। अब 26 जुलाई तक अवकाश के बाद 27 जुलाई से स्कूलों के खुल जाएंगे। लेकिन अवकाश के दौरान ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा। हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा दोपहर को पत्र जारी अधिकारियों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी स्कूल मुखियाओं व अधिकारियों को कहा है कि आज से सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। 26 जुलाई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

वॉटसप ग्रुप से दिया जाएगा विद्यार्थियों को होमवर्क
शिक्षा विभाग ने भेजे निर्देशों में कहा गया है कि वे बच्चों को मोबाइल पर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से होमवर्क दें। हर कक्षा अध्यापक या विषय टीचर अपने-अपने विषय का अलग-अलग ग्रुप में होमवर्क दिया जाएगा। लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 27 जुलाई जब स्कूल खुलेंगे। उस वक्त बच्चों को भी स्कूल में बुलाया जाएगा या नहीं, लेकिन नोटबुक किया गया होमवर्क बच्चों को दिखाना होगा। अगर बच्चों को स्कूलों में बुलाया गया तो हर बच्चे की नोटबुक चेक होगी। नहीं बुलाया गया तो मोबाइल पर ही नोटबुक की पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी। उसके बाद शिक्षक उन नोटबुक को ऑनलाइन ही चेक करेंगेे।
लंबे समय से हो रही भी ग्रीष्मावकाश की मांग
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां की हुई थी। लेकिन इस दौरान अध्यापकों को नियमित रूप से स्कूलों में बुलाया गया था। अध्यापक संगठनों द्वारा बार-बार ग्रीष्मावकाश की भी मांग की जा रही थी। लॉकडाउन के दौरान बच्चों के घर जाकर उनका होमवर्क चैक करने से लेकर मिड-डे-मील योजना के तहत बच्चों को घर-घर जाकर उनको सूखा राशन भी अध्यापकों द्वारा वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें