फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यालय प्रबंधन समिति का दो वर्ष के लिए किया गठन

Sat, 24 May 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 20राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालका में आयोजित सांझी सभा में जानकारी देते विद्यालय प्रभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालका में अभिभावकों एवं ग्रामवासियों की संयुक्त सभा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालका की विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन दो वर्ष के लिए किया गया।
सभा में सभी अभिभावकों ने बढ़ चढ़ भाग लिया। सभा की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी मीरा यादव ने की और सभी अतिथियों का स्वागत किया।समिति के प्रभारी अजय यादव ने वित्त वर्ष 2024-25 का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में सुमन को अध्यक्ष और विद्यालय प्रभारी मीरा यादव को सचिव के रूप में चुना गया। इसके अतिरिक्त 10 अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सभी नवचयनित सदस्यों ने विद्यालय विकास के लिए सहयोग और कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सतीश कुमार, निशा यादव, सोनू, सतीश कौशिक, ललिता, ज्योति, कुंवर पाल, चांदनी, दयाराम, कन्हैया, ललित कुमार सोनम, बबीत, ममत, ज्ञाना देवी, मुनेश पुष्पा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें