फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन कुमार नें फहराया दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर पर तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव माजरा भालखी के पूर्व स्काउट सचिन कुमार ने अपनी टीम के साथ केदार तुगनाथ मंदिर व चंदशिला ट्रैक पर चढ़ाई की हैं। इससे पहले भी सचिन हिमाचल प्रदेश के सोलन की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा चुका हैं। इस पर्वतारोहण में शामिल होने वाला सचिन जिले रेवाड़ी का एकमात्र सदस्य था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा भालखी के पूर्व स्काउट व अहीर कॉलेज छात्र सचिन कुमार ने बताया कि उन्होंने 12 अक्तूबर को पर्वतारोही अरूण शर्मा और प्रदीप कौशिक के साथ मिलकर अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए उत्तराखंड के जिला केदारनाथ स्थित केदार तुंगनाथ मंदिर की चढ़ाई शुरू की। मंदिर की ऊंचाई लगभग 13 हजार फीट हैं, इस मंदिर को पंच केदार के नाम से भी जाना जाता हैं। मंदिर की चढ़ाई करते हुए लगभग 27 किमी का रास्ता तय करना पड़ा। यह रास्ता कठिनाइयों से भरा होने के साथ साथ काफी रोमांचक भी रहा। छात्र सचिन ने अपनी टीम के साथ शाम 4 बजे केदार तुंगनाथ मंदिर की चढ़ाई पूरी कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने बताया कि कुछ समय विश्राम करने के बाद वह अपने टीम के साथ चंदशिला ट्रैक की ओर रवाना हुए। आखिरकार लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चंदशिला ट्रैक पर टीम ने शाम 6 बजे राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया। उसके बाद पूरी टीम जंगली रास्ते से होती हुई रात लगभग 11 बजे बेस कैंप में वापस पहुंच गयी। सचिन की टीम में अरुण शर्मा, प्रदीप कौशिक, विशाल सोलंकी, सुमित मलिक, रोहित, दीपक और सुमित शामिल थे। सचिन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता सत्यवीर सिंह, शिक्षक भूपसिंह भारती व जयप्रकाश भालखी तथा इंटरनेशनल पर्वतारोही मोहिनी नेहरा को दिया। स्काउट मास्टर भूपसिंह भारती और जयप्रकाश भालखी सहित अन्य ग्रामीणों ने सचिन को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें