फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर हमला कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल में खेत में कार्य करते समय पिता-पुत्र पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बावल निवासी विजयपाल ने बताया कि वह 13 अक्तूबर की शाम को अपने खेत में काम कर रहा था। वहीं पर उसके पड़ोसी गिरीराज व उसका लड़का मयंक भी अपने खेत की काम कर रहे थे। इसी दौरान नरेश, राहुल, नरेंद्र उर्फ गोलिया, बबलू, मटरू, बिदर, रौनक व काला उर्फ सतीश हाथों में लाठी, डंडे व रॉड लेकर खेत में पहुंच गए तथा गिरीराज पर हमला कर दिया। उसका बेटा मयंक बचाव में आया तो उस पर भी हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गिरीराज को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शिकायत केेे बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें