फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाल वाटिका से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Sun, 02 Mar 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ने बाल वाटिका से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 10 मार्च से 24 मार्च तक चलेंगी।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डायट, प्राचार्यों, खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला एफएलएन समन्वयकों को पत्र जारी किया है। बाल वाटिका से कक्षा पांच तक की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से 22 मार्च, छठी से लेकर 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होंगी। यह परीक्षाएं निपुण दक्षता पर आधारित मौखिक व लिखित दोनों माध्यमों से ली जानी है। बाल वाटिका से कक्षा तीसरी तक की परीक्षा निपुण दक्षता पर आधारित होगी। वहीं कक्षा चौथी से 8वीं की परीक्षा एससीईआरटी की तरफ से बनाए गए प्रश्न-पत्रों पर आधारित होगी। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बाल वाटिका के लिए केवल मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा एक से तीन तक की मौखिक परीक्षा अंग्रेजी व हिंदी और अंग्रेजी, हिंदी व गणित की लिखित परीक्षा होगी। मौखिक परीक्षा में विद्यार्थियों के सुनने, बोलने व पढ़ने के कौशल का परीक्षण होगा। लिखित परीक्षा श्रुतलेख, लेखन कौशल व एक कक्षा आधारित दक्षता का परीक्षण करेगी। शिक्षकों को कक्षा पहली से तीसरी के आंकलन का रिकॉर्ड निपुण हरियाणा टीचर एप पर अपलोड करना होगा। कक्षा चार से 8वीं के लिए लिखित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, गणित व ईवीएस विषय की पेन-पेपर आधारित होगी।


बाल वाटिका से 5वीं तक की परीक्षा का शेड्यूल
बाल वाटिका की 17 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 20 मार्च को हिंदी की मौखिक परीक्षा होगी। पहली कक्षा की 17 मार्च को अंग्रेजी लिखित, 18 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 19 मार्च को गणित लिखित, 21 मार्च को हिंदी लिखित व 22 मार्च को हिंदी मौखिक की परीक्षा होगी। दूसरी कक्षा की 17 मार्च को गणित लिखित, 19 मार्च को हिंदी लिखित, 20 मार्च को हिंदी मौखिक, 21 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 22 मार्च को अंग्रेजी लिखित की परीक्षा आयोजित होगी। 17 मार्च को तीसरी कक्षा की गणित लिखित विषय की 18 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, 19 मार्च को अंग्रेजी लिखित, 20 मार्च को हिंदी लिखित, 21 मार्च को हिंदी मौखिक व 22 मार्च को ईवीएस लिखित विषय की परीक्षा होगी। कक्षा चौथी की 17 मार्च को अंगेजी, 19 मार्च को गणित, 21 मार्च को ईवीएस व 22 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं कक्षा पांचवीं की 17 मार्च को गणित, 19 मार्च को अंग्रेजी, 20 मार्च को हिंदी व 22 मार्च को ईवीएस की परीक्षा होगी।
विज्ञापन



कक्षा छठी से 8वीं तक का परीक्षा शेड्यूल
कक्षा छठी से 8वीं तक परीक्षा शेड्यूल :
दिनांक छठी सातवीं कक्षा आठवीं
10 मार्च गणित विज्ञान अंग्रेजी
13 मार्च हिंदी गणित विज्ञान
17 मार्च विज्ञान सामाजिक विज्ञान गणित
19 मार्च अंग्रेजी हिंदी सामाजिक विज्ञान
21 मार्च सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी हिंदी
22 मार्च संस्कृत,पंजाबी,उर्दू -कला,गृह विज्ञान- -कला,गृह विज्ञान
24 मार्चकला,गृह विज्ञान- -संस्कृत,पंजाबी,उर्दू- -संस्कृत,पंजाबी,उर्दू
-
वर्जन
बाल वाटिका से 8वीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।-कपिल पूनिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें