फोटो : 1राव तुलाराम बलिदान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता। स्रोत : क्लब
रेवाड़ी। नाईवाली चौक के पास स्थित खेल प्रांगण में राव तुलाराम बलिदान दिवस के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला राव तुलाराम स्टेडियम खेल क्लब और एसबीएल खोल के बीच खेला गया। रोमांचक खेल में एसबीएल खोल ने 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के महासचिव राव राघवेंद्र ने फाइनल मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक हैं।
विशेष अतिथि प्रो. एचआर यादव और पूर्व एचएसएससी सदस्य भी मौजूद रहे। डॉ. उर्मिला शर्मा ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स व स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण अरोड़ा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं कोच विक्रम सिंह और सचिव राजेश शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।