फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीबीआई अधिकारी पद पर चयनित हुए सौरभ

Sat, 19 Oct 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। सौरभ यादव
विज्ञापन
कोसली। गांव कोसली निवासी सौरभ यादव ने सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) में पब्लिक प्रोसिक्यूटर (ग्रुप ए अधिकारी) के लिए यूपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा में चयनित होकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सत्येंद्र यादव ने बताया कि सौरभ ने मैट्रिक कोसली के विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी और 12वीं की परीक्षा कुरुक्षेत्र के गीता निकेतन आवासीय विद्यालय से उत्तीर्ण की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से बीकाम ऑनर्स और दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फेकेल्टी से एलएलबी व एलएलएम की। इससे पहले लॉ में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। सौरभ अभी सीबीआई में ही असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर के पद पर राउज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें