कोसली। गांव नाहड़ के जवाहर लाल नेहरू कैनाल स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन पूजन किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
साधु-संतों एवं ग्रामीणों ने भजन कर हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। मंदिर कमेटी सदस्यों ने बताया कि हनुमान मंदिर नाहड़ कोहारड़ में सुबह 8 बजे गोविंद शर्मा और उनकी टीम के सदस्यों ने हवन किया। इसके बाद हनुमान जी के भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि 1994 से हर वर्ष दशहरे के बाद हनुमान जी का भंडारा किया जाता है। इस अवसर पर कमेटी प्रधान रामकुमार यादव, पूर्व पुजारी पंडित मुरारी लाल शर्मा, मंदिर के पुजारी गोविंद शर्मा, शनि मंदिर के पुजारी छोटू राम, राजाराम, रोशन लाल, संदीप, सूबे सिंह, नरेश उपस्थित रहे।