फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुरली दास की बरसी पर सत्संग आयोजित

Sun, 21 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गांव स्थित बाबा दूधाधारी मंदिर परिसर में महंत मुरली दास महाराज की 50वीं बरसी पर हवन, भजन और सत्संग का आयोजन किया गया। महंत कालिदास महाराज के आदेश पर धार्मिक आयोजन संपन्न कराया गया। समाजसेवी बदलू राम यादव थानेदार ने वर्ष 2011 में अपने खर्च से बाबा मुरलीदास के मंदिर का निर्माण करवाया था। तभी से वह हर वर्ष 21 जून को बाबा की बरसी पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन अपने निजी कोष से कराते आ रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हवन में दया राम और माया देवी यजमान रहे। बदलू राम थानेदार, भतेरी देवी और इमरती देवी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें