रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतीश यादव ने सोमवार को जनसंपर्क कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उसे दूर कराने की प्रतिबद्धता दुहराई।
उन्होंने पानी से घिरे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका का निरीक्षण किया और वहां की दयनीय दशा पर चिंता जताई। हजारीवास गांव स्थित शिव मंदिर भी गए। वहां नागरिकों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं और समाधान कराने का आश्वासन दिया। सतीश यादव की पत्नी उपमा यादव ने भी जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने शहर के विजय नगर की गली नंबर-3 में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया। उपमा यादव ने पार्टी के विकास एजेंडे को बताते हुए समर्थन मांगा। सतीश यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य रेवाड़ी का विकास कराने के साथ ही यहां के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना है। जनता का समर्थन मुझे इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।