संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कृषि महाविद्यालय में नवागत विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक के माध्यम से सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव व कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक रहे। फ्रेशर्स पार्टी में 90 नए विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य, गाने, शायरी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। रमनदीप और भविष्य को मिस्टर फ्रेशर और मुकुल व तमन्ना को मिस फ्रेशर की उपाधि दी गई।
प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों के किस्से सुनाए। इस मौके पर डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अनिल सिरोहा, डॉ. योगेश गुर्जर, डॉ. चरण शेखों, डॉ. तन्वी, डॉ. रूमी, डॉ. पूजा, डॉ. सोनम, डॉ. चरण कम्बोज, डॉ. परवीन, डॉ. परवीन शर्मा, डॉ. बलबीर सिंह मौजूद रहे।