फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दसवीं के परीक्षा परिणाम में सर्वोदय स्कूल ने एक बार फिर से लहराया परचम

Mon, 13 May 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में सर्वोदय स्कूल ने एक बार फिर से परचम लहराया। विद्यालय की अंजलि कुमारी पुत्री सूरत को 495 अंक मिले। चंचल पुत्री केशुराम बिदावास 488 अंक लेकर द्वितीय और पलक पुत्री मंजीत और पूजा पुत्री सतेंद्र ने 487 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय के 20 बच्चों ने 95% से अधिक अंक, 5 बच्चों ने 90% से अधिक, 13 बच्चों ने 85% से अधिक, 4 बच्चों ने 80% से अधिक प्राप्त किए। 11 बच्चों ने गणित में, 4 बच्चों ने विज्ञान में 9 बच्चों ने संगीत में 100 अंक प्राप्त किए। अंजलि के टॉप किए जाने के कारण विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।
विद्यालय के चेयरमैन नितेश यादव ने अच्छे परिणाम का श्रेय अध्यापकों और बच्चों की मेहनत को दिया। प्राचार्या मिरदुला रागव ने बच्चों को बधाई। प्रबंध निदेशक सत्यपाल यादव, भीम यादव ने सभी अभिभावकों, बच्चों, अध्यापकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के दिनेश कुमार, अरुण कुमार, प्रियंका यादव, शालू शर्मा, पूजा गोयल, जितेन्द्र चौहान, पूर्ण सिंह विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें