फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरोज आर्या को तीन जिलों की योग सेवा की जिम्मेदारी

Tue, 08 Sep 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
तीन जिलों की योग सेवा की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर करतीं समिति के सदस्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति की सक्रिय योग साधिका सरोज आर्या को राज्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करते हुए रेवाड़ी, पलवल एवं मेवात जिलों में योग सेवा, संगठन विस्तार और योग जागरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सरोज आर्या लंबे समय से योग एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह नियमित योग शिविरों, महिला योग जागरूकता कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रही हैं। जिला प्रभारी दयाराम आर्या एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
सरोज आर्या ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा एवं सेवा भाव से तीनों जिलों में योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली, संस्कारवान परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण का माध्यम बनाने का संकल्प जताया।
विज्ञापन

वहीं, नमिता आर्या को पतंजलि योग समिति की रेवाड़ी जिला महिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दयाराम आर्या एवं मुकेश कुमार ने उन्हें भी बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला योग शक्ति को और अधिक संगठित एवं सशक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें