फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर लौह पुरुष कहलाए सरदार पटेल

Sun, 29 Oct 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था की ओर से सरदार पटेल जयंती होने वाले कार्यक्रम अखंड भारत के निर्माता सरदार पटेल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एलिगेंट सिटी के निदेशक रवि गुप्ता, श्रीराम युवा शाखा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सीए जितेश अग्रवाल, एसएस जैन सभा के महामंत्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर रहे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अकाल के बाद भी अंग्रेजों ने बाड़दोली के किसानों पर बहुत से कर लगा दिए जिससे किसानों का भविष्य अंधकारमय हो गया था। इस दौरान वल्लभभाई पटेल ने उनका नेतृत्व करते हुए अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके नेतृत्व के फलस्वरूप उन्हें पूरे देश में सरदार के नाम से जाना जाने लगा। महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सीकरी, सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड प्रधान मुकेश कुमारी ने कहा कि 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय एकता की शुरुआत अपने घरों में एकता से करें। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, हिमांशु पिपलानी, जूही, कपिल कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, देव कुमार, वंश सोनी, राहुल कालड़ा, कौशल्या, सतीश भार्गव, देवकांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें