रेवाड़ी। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रतिभा दिखाई। कॉमर्स संकाय में शौर्य रूस्तगी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। तनु यादव ने 96 प्रतिशत और निकुंज खुराना ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय में तान्या ने 95.4 प्रतिशत और योगिता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 29 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 107 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। संवाद
शौर्य रूस्तगी
शौर्य रूस्तगी