फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सरस्वती व यमुना सदन विजेता

Sat, 26 Aug 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव पीथड़ावास स्थित शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 9 से कक्षा 12 और 6 से 8 कक्षा के बीच अंतरसदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती और यमुना सदन विजेता रही।
विज्ञापन

प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम 9 से 12 कक्षा वर्ग के चार सदनों गंगा, यमुना, सरस्वती एवं ब्रह्मपुत्र के प्रतिभागियों के मध्य प्रतियोगिता हुई । छह चक्रों में हुई प्रतियोगिता में सरस्वती सदन में सर्वाधिक 28 अंक प्राप्त कर विजेता बनी। शेष तीन टीमों के मध्य रैपिड फायर चक्र आयोजित किया गया जिसमें यमुना सदन ने 24 अंकों के साथ बाजी मारी एवं द्वितीय स्थान पर रही। 6 से 8 कक्षा वर्ग के मध्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें विज्ञान अध्यापक रवि कुमार ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई । यह प्रतियोगिता भी छह चक्रों में आयोजित की गई। इसमें यमुना सदन ने सर्वाधिक 22 अंक प्राप्त करके प्रथम एवं गंगा सदन 20 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें