फोटो: 10सीहा बस स्टैंड पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए। स्रोत :संस्था
डहीना। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आदेश पर डहीना शाखा की साध संगत और सेवादल की ओर से सीहा बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए और बस स्टैंड की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। मुखी महात्मा धर्मपाल ने कहा कि बाहरी सफाई के साथ-साथ मन की नकारात्मक भावनाओं को भी त्यागना चाहिए। मिशन का उद्देश्य मानवता और आपसी प्रेम को बढ़ावा देना है।