फोटो : 6निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीज को उपचार करते हुए चिकित्सक। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री कृष्ण भवन में रविवार को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 126 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाइयां दी गईं। शिविर में डॉ. एच.आर. यादव (मेडिसिन), डॉ. अनिल यादव (हड्डी रोग), डॉ. अभिनव राव (सर्जरी), डॉ. अजीत यादव (बाल रोग), डॉ. योगेन्द्र यादव (चर्म रोग) और डॉ. विदुला यादव (नेत्र रोग) ने परामर्श दिया। लेफ्टिनेंट पूर्ण सिंह यादव ने मरीजों को फिजियोथेरेपी सेवाएं दीं। प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह यादव, डॉ. यशपाल यादव सहित कई सदस्यों ने सहयोग किया।