बैठक के दौरान एकजुट समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। धानक चौपाल में रविवार को संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक हरिसिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सम्मान समारोह आयोजित कर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष बनाई गईं धानक समाज की बेटी रेणू डाबला को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार जताया गया। इस दौरान ट्रस्ट के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल, महासचिव दयाराम मोरवाल और कोषाध्यक्ष संदीप सोलंकी ने एक अप्रैल से 31 जुलाई तक ट्रस्ट को प्राप्त चंदे और सामाजिक कल्याण के कार्यों पर खर्च की गई राशि का पूरा लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। सदस्यों ने संस्था की पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना की। बैठक में ओमप्रकाश डाबला, सुभाष सोलंकी, अतरसिंह खटक, विजय सिंह डाबला, विजय सिंह इंदौरा, अशोक मसीत, गुलशन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रकाश खनगवाल, डॉ. प्रभातीलाल मौजूद रहे।