प्रेम मंदिर में संकीर्तन करते लोग। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। शहर के सोलहराही धाम सेक्टर-1 स्थित प्रेम मंदिर में राधा-कृष्ण के द्वितीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवचरण शर्मा ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। वृंदावन धाम से पहुंचे मुख्य गायक कलाकार मुकुल द्विवेदी ने अपने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को राधा नाम की भक्ति में सराबोर कर दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अरुण शर्मा, कृष्ण कुमार, पंडित हरिश्चंद्र, पंडित जितेंद्र पांडे, हेमंत कुमार समाजसेवी, शकुंतला देवी, मीनू शर्मा, सरिता शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।