रेवाड़ी। नई अनाज मंडी स्थित भगवान शिव मंदिर में श्री श्याम सिंह सेवा ग्रुप की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली द्वारा भगवान शिव की महिमा से जुड़े मधुर और भक्तिमय भजनों का गुणगान किया जाएगा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है ताकि श्रद्धालु शांत और आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति का आनंद ले सकें। बताया कि संकीर्तन के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया।