फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देने की गारंटी के साथ पहुंच रही संकल्प यात्रा

Fri, 08 Dec 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ शुक्रवार को गांव ढोहकी, कुंभावास, मोहदीनपुर, नांगल पठानी, अलावलपुर, आसियाकी में पहुंची और लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देते हुए लोगों को जागरूक किया। गांव मोहदीनपुर व नांगल पठानी में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मोदी-मनोहर की सरकार में गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की शिकायतें, मांगें व सुझाव लेने के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, क्रिड द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्पडेस्क, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, मेरी फसल-मेरा ब्योरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्पडेस्क बनाई गई।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले के कलाकारों ने यात्रा के दौरान विकास गीतों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया। कलाकारों ने आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाओं को लोक गीतों के जरिए जनता के समक्ष रखा। इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात सांझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें