फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संजोगिता, आशा, रीतिका, रेनू और मोनिका बनीं मिस फेयरवेल

Tue, 30 Apr 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मिस फेयरवेल चुनी गई छात्राओं को निदेशक प्रोफेसर बलबीर सिंह सम्मानित करते हुए। स्रोत :
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कृष्ण नगर स्थित महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीए और एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम जागृति कोमल रितिका मुस्कान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा संजोगिता, बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा आशा और बीकॉम ऑनर्स से अंतिम वर्ष की छात्रा रीतिका को मिस फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

एमए पॉलिटिकल साइंस अंतिम वर्ष की छात्रा रेनू और एमए इंग्लिश अंतिम वर्ष की छात्रा मोनिका को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका सुनीता यादव पूजा, यादव व नीलम यादव ने निभाई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रोफेसर बलबीर सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अनीता देवी, अंजली यादव, डॉ. रेनू यादव, डॉ. योगेंद्र, मंजू रानी, ज्योति, सनिता, सविता, मधुबाला, बिंदु, अंजू, निर्मला, सुशीला, वीरेंद्र, रविंदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें