फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया

Tue, 30 Apr 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। एफएलएन ट्रेनिंग में विशेष टिप्स देते हुए डॉ. राजेंद्र यादव बीआरसी नाहड़। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ में प्राचार्य शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में चल रहे चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को खंड संसाधन समन्वयक डॉ. राजेंद्र यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एफएलएन कोर्डिनेटर जयसिंह एवं कार्यालय से दिनेश सुरेहली लेखा सहायक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 शिक्षक भाग ले रहें हैं। सभी उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए डॉ. राजेंद्र यादव ने कहा कि खंड नाहड़ जिले में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में अपना विशेष स्थान रखता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को बखूबी ट्रेनिंग लेने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेनिंग से संबंधित विशेष टिप्स दिए। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य शिवराज सिंह चौहान को प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था एवं समय सारणी देखकर प्रशंसा की। खंड संसाधन समन्वयक ने मुख्य प्रशिक्षक अंशु यादव एवं लक्ष्मी यादव, प्रियंका, सुरेंद्र के कार्य की भी सराहना की। उन्होंने ट्रेनिंग की संपूर्ण व्यवस्था के लिए प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ की सराहना की। इस दौरान रामानंद बीआरपी, सुरेता यादव बीआरपी, संगीता एबीआरसी, सुनीता यादव एबीआरसी, रेखा यादव एवीआरसी, धर्म सिंह मीणा विशेष अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें