फोटो : 14नेहरू पार्क में एकत्रित हुए हरियाणा पंचायत कम्प्यूटर ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी। स्
रेवाड़ी। नेहरू पार्क में हरियाणा पंचायत कम्प्यूटर ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। भारतीय मजदूर संघ की जिला मंत्री राजबाला चौहान की अध्यक्षता में नई कमेटी गठित की गई।
प्रधान संजय यादव, उप प्रधान पवन यादव, जिला सचिव रोहित रत्नथल, सह सचिव ललिता, कोषाध्यक्ष महेश, उप कोषाध्यक्ष कपिल, मीडिया प्रभारी सचिन यादव व सह मीडिया प्रभारी जतिन को बनाया गया है।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सक्रिय और संगठित बनाने के संकल्प के साथ हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार दिवाली से पहले रुका हुआ वेतन जारी नहीं करती तो सीपीएलओ कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं।