अधिवक्ता संजय सिंह यादव को नियुक्ति पत्र सौंपते मिंदरजीत यादव। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। जिला न्यायालय रेवाड़ी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह यादव को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के अनुशासन एवं सतर्कता कमेटी का को-ऑप्टेड सदस्य नियुक्त किए जाने पर अधिवक्ताओं ने खुशी व्यक्त की।
संजय सिंह यादव अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के पुत्र हैं जिनको पूर्व चेयरमैन व सदस्य बार काउंसिल अधिवक्ता मिंदरजीत यादव की सिफारिश पर यह नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
मिंदरजीत यादव ने बताया कि अधिवक्ता संजय सिंह यादव व अधिवक्ता धर्म सिंह यादव जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनकी इस नियुक्ति से बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर रेवाड़ी बार के प्रधान विश्वामित्र यादव, बावल बार के पूर्व प्रधान नितिन कौशिक, पूर्व उपप्रधान शौकीन शर्मा, योगेश यादव, नितेश अग्रवाल, संदीप, जयंत यादव, प्रवीण यादव व अन्य मौजूद रहे।