फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Jan 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी, हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर ठेक
विज्ञापन
भिवाड़ी। नगर परिषद तिजारा में दो माह से वेतन नहीं मिलने और ठेकेदार की मनमानी के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान आयुक्त व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद सभी बाजार में जुलूस निकालते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि बकाया वेतन का तत्काल भुगतान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के कारण पिछले तीन दिनों से नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे शहर में गंदगी फैल रही है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्षद कालूराम शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नगर परिषद आयुक्त और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और बिना कमीशन के कोई काम नहीं होता।
कर्मचारियों ने बताया कि पुराना ठेका समाप्त हो चुका है और नए ठेकेदार ने कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन पुराने कर्मचारियों को काम से बाहर किया जा रहा है। सफाई का कार्य उनके परिवारों की आजीविका का एकमात्र साधन है, ऐसे में दो माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें भारी आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कई महिला कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू लेकर रोष जताया। सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में दो माह का बकाया वेतन तुरंत देने, मासिक वेतन 9 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने, माह में चार सवैतनिक अवकाश देने, सफाई संसाधन ठेकेदार द्वारा उपलब्ध कराने और कर्मचारियों को जबरन छुट्टी न देने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें