फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल में सफाई कर्मचारियों का धरना जारी

Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल में सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते। स्रोत : संघ
विज्ञापन
बावल। नगर पालिका परिसर में नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। धरने में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने में बबीता, शीला, किरण, संदीप, योगेश, जवाहर सिंह, सुमन, कमलेश, रोहताश सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए जल्द से जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें