फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, कई वार्डों में नहीं पहुंच रहीं गाड़ियां

Fri, 20 Mar 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सोनू, यात्री, बस स्टैंड - फोटो : credit
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में कचरा उठान व्यवस्था चौपट दिख रही है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर परिषद की ओर से पांच साल का 23.5 करोड़ रुपये का ठेका देने के बावजूद कई वार्डों में न तो नियमित रूप से गाड़ियां पहुंच रही हैं और न ही समय पर कचरा उठान हो पा रहा है। इसका नतीजा यह है कि जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं और इन्हीं ढेरों में आग लगाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सरकुलर रोड, नाईवाली ओवरब्रिज, बावल रोड, भाड़ावास रोड, मिनी बाईपास, सेक्टर-4 बाईपास और ब्रास मार्केट सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर कचरा फैला हुआ है। बाईपास की ग्रीन बेल्ट में हरियाली की जगह पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा जमा है। कचरा समय पर न उठने के कारण लोग मजबूरी या लापरवाही में उसमें आग लगा देते हैं जिससे प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
यहां कई बार आग अधिक भड़कने पर फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ता है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा कचरा जलाने वालों के खिलाफ चालान काटे जा रहे हैं लेकिन इन कार्रवाईयों का जमीनी स्तर पर खास असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर कचरे में आग, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
कचरा उठान में देरी के कारण सरकारी जमीनों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। सरकुलर रोड स्थित बस स्टैंड के अंदर जमा कचरे में आग लगा दी गई। आग से उठे धुएं ने पूरे परिसर को प्रभावित किया। मुख्य गेट के पास धुआं फैलने से यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन का सामना करना पड़ा।

ब्रास मार्केट में भी जला कचरा, दुकानदारों में रोष
ब्रास मार्केट में लंबे समय से कचरा उठान की समस्या बनी हुई है। यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिससे दुकानदारों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। दो दिन पहले यहां जमा कचरे में आग लगा दी गई जिससे काफी देर तक धुआं फैलता रहा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।



मार्केट में कई दिनों तक कचरा नहीं उठता इससे बदबू और गंदगी फैलती है। ऊपर से जब उसमें आग लगा दी जाती है तो धुआं सांस लेना भी मुश्किल कर देता है।
- कुलदीप कुमार, दुकानदार, राजीव नगर


शहर का प्रमुख ऐतिहासिक गेट के पास कई दिनों से कूड़ा पड़ा हुआ है। इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं लेकिन कर्मचारी कूड़ा यहां से नहीं उठाते हैं।
- अंकित, भाड़ावास गेट

बस स्टैंड के अंदर कचरे में आग लगने से बहुत परेशानी हुई है। धुएं के कारण आंखों में जलन होने लगी और वहां खड़ा रहना मुश्किल हो गया है। - सोनू यात्री, बस स्टैंड

शहर में कूड़ा उठान की समस्या पर संज्ञान लिया जाएगा। जहां पर समस्या है जल्द इस पर कार्य करवाया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि स्वच्छ शहर के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
- ब्रह्मप्रकाश अहलावत, डीएमसी

सोनू, यात्री, बस स्टैंड- फोटो : credit

सोनू, यात्री, बस स्टैंड- फोटो : credit

सोनू, यात्री, बस स्टैंड- फोटो : credit

सोनू, यात्री, बस स्टैंड- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें