रेवाड़ी। शहर स्थित नेहरू पार्क में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी की ओर से ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यवान का अभिनंदन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 9 दिसंबर को ओडिसा के तीरमूंघा पुलिस स्टेशन में अवैध हिरासत में रखने और जिंदल पॉस्को कंपनी के गुंडों की तरफ से किए गए हमले के विरोध में आयोजित किया गया।
कॉमरेड सत्यवान ओडिसा में किसानों की उपजाऊ जमीन के जबरन अधिग्रहण के खिलाफ चल रहे आंदोलन को संबोधित करने गए थे। लौटते समय उनके साथ अन्य किसान नेताओं पर हमला किया गया और उन्हें जबरन पुलिस स्टेशन ले जाया गया। स्थानीय किसानों के प्रबल विरोध के बाद देर रात रिहा किया गया।
संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी के घटक संगठनों ने उड़ीसा सरकार के इस दमन की निंदा की है और संघर्षशील कॉमरेड सत्यवान का अभिनंदन करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में किसानों, मजदूरों और प्रबुद्ध नागरिकों से भाग लेने की अपील की गई है।
इस मौके पर जय किसान आंदोलन से पृथ्वी सिंह, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार, भारतीय किसान यूनियन से रामकिशन महलावत और संयुक्त किसान मोर्चा के अभय सिंह फिदेड़ी आदि मौजूद रहे।