स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर शाम कार्रवाई करते हुए मॉडल टाऊन एवं कुतुबपुर से चार सैंपल भरे। शाम को करीब सात बजे हुई कार्रवाई में एक गुलाब जामुन, दो खोया एवं एक पनीर का सैंपल भरा गया।
शहर में रेहड़ी संचालक तक सिमटी सैंपल भरने की कार्रवाई बृहस्पतिवार को शहर के बड़े दुकानदारों एवं गोदामों तक पहुंची।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ जेके सैनी एंव डीएफएसई एनडी शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने मॉडल टाउन स्थित मिठाई की एक बड़ी दुकान से एक गुलाब जामुन एवं एक खोये का सैंपल भरा गया। इसके बाद टीम ने नारनौल रोड स्थित मोहल्ला कुतुबपुर स्थित एक खोये की फैक्ट्री से पनीर एवं खोये के दो सैंपल भरे गए।
वर्जन-जिले के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दीपावली तक प्रतिदिन कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के पास मिलावट को सूचना है तो वह स्वास्थ्य विभाग को दे सकता है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
डॉ जेके सैनी, डिप्टी सिविल सर्जन, रेवाड़ी