सम्पर्क फाउंडेशन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर डीईईओ को मोमेंटो भेंट करते जिला समन्वयक ललित कुमार। स
रेवाड़ी। शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली सम्पर्क फाउंडेशन के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन डायट हुसैनपुर में किया गया।फाउंडेशन के तहत चल रहे एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। जिला समन्वयक ललित कुमार ने सम्पर्क फाउंडेशन की ओर से प्रदीप दहिया डीईईओ को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डीईईओ ने कहा कि संस्था की ओर से किए जा रहे नवाचार विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सहयोग जारी रहेगा।