बावल। गांव जलियावास में वीरवार को दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कृष्ण कुमार ने कहा कि हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर रमेश लोर झाबुआ, वीरेंद्र छिल्लर, यतेंद्र रावत, निहाल सिंह चौकन और कपिल नेहरा आदि मौजूद रहे। विधायक बावल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गांधी जयंती खेल महोत्सव के समापन समारोह, रावण दहन और शस्त्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।